शिक्षक भर्ती : अभर्थियों की भूख हड़ताल छठवें दिन भी जारी, विधायक अरमान और रविदास महरोत्रा ने की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में हुई विसंगति को दूर किए जाने के बाद भी नियुक्ति पाने से वंचित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर है इनकी भूख हड़ताल का आज (शनिवार ) को छठा दिन है। भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की मेडिकल टीम ने धरना स्थल इको गार्डन पहुंचकर जांच की है। यहाँ मौजूद अभ्यर्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई जाने और नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। शनिवार को लखनऊ मध्य के विधायक रविदास महरोत्रा और लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान ने इको गार्डन पहुंचकर अभ्यर्थीयों से की मुलाक़ात की और उनके नियुक्ति के मांग का समर्थन किया।

धरने का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की भूख हड़ताल का छठा दिन है और नियुक्ति की मांग लेकर धरना प्रदर्शन का यह 563 वां दिन है लेकिन शासन प्रशासन की निरंकुशता के चलते कोई हमारा सुध लेने वाला नहीं है। कहा कि यदि मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो 2 जनवरी से यहां मौजूद सभी अभ्यर्थी सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। 

उन्होंने ने बताया की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में घोर अनियमितता बरती गई जिस कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी से वंचित कर दिया गया। इस संबंध में कई बार आंदोलन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और विसंगति दूर करते हुए पीड़ित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने आदेश अधिकारियों को दिया था, जिसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विसंगति को सुधारने के बाद 6800 दलित पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का वादा करते हुए एक सूची जारी की लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका। आज बृजभान कुमार, इन्द्रशेंन पटेल, कुलदीप, हर्ष पटेल, आशीष गुप्ता भूखहड़ताल पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का अयोध्या दौरा-LIVE: एयरपोर्ट पर उतरते ही रामनगरी में गूंजा जय श्री राम, वंदेमातरम, देखें- PHOTOS-VIDEOS और पल-पल का अपडेट

संबंधित समाचार