बरेली: फोटोग्राफर समेत हादसे में तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक फोटोग्राफर भी शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर कहरबान मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार फोटोग्राफर थे। शनिवार को वह भुगतान लेने काशीपुर गए थे। …

बरेली, अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक फोटोग्राफर भी शामिल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर कहरबान मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार फोटोग्राफर थे। शनिवार को वह भुगतान लेने काशीपुर गए थे। वहां से वापस आते वक्त भोजीपुरा के पास उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने फोटोग्राफर की शिनाख्त की। वहीं देवरनिया थाना क्षेत्र के येह गांव निवासी मनोहरलाल का शव बहेड़ी के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक मनोहरलाल के भाई ओमकार ने बताया कि मनोहरलाल ने अपनी जमीन पहले बेच दी थी। वह घर पर नहीं रहते थे। उनकी शादी भी नहीं थी। तीसरा शव भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके एक हाथ में कड़ा है।

संबंधित समाचार