लखीमपुर-खीरी: गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के बसैगापुर चौराहा के पास गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। 

शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने बसैगापुर चौराहा के निकट एक गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। 

सूचना पर पहुंची थाना फूलबेहड़ पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नही हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया की शव की उम्र करीब 38 साल के करीब है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, इसलिए उसे जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर खीरी: 1269 राजस्व ग्रामों में रबी फसलों का होगा डिजिटल सर्वे, फसलों का आंकड़ा जुटाएंगे लेखपाल, केंद्र को भेजेंगे रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार