बहराइच : सागौन की एक ट्रक लकड़ी पकड़ी, सीज
बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती से लखनऊ की तरफ जा रही एक ट्रक सागौन लकड़ी को वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है। ब्राह्मण लकड़ी और ट्रक को सीज कर दिया गया है। जबकि लकड़ी मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर हुआ है।
श्रावस्ती के भिनगा से शनिवार दोपहर में एक ट्रक सागौन के बोटे लखनऊ जाने की सूचना डीएफओ संजय कुमार शर्मा को मिली। डीएफओ संजय शर्मा के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी शुयेब, वन दरोगा अमित वर्मा, उड़ाका दल के दरोगा दीपक सिंह लखनऊ बहराइच मार्ग पर टीम के साथ पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि टिकोरा मोड़ के निकट लखनऊ की ओर जारी ट्रक को रोककर कागजात की मांग की गई तो चालक ने परमिट के कागजात दिखाए। लेकिन कुछ खामियां देखने को मिली। जिस पर लकड़ी समय ट्रक को कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कितना लकड़ी है और कितना कीमत है। इसकी जानकारी संख्या के आधार पर होगी। उन्होंने बताया कि परमिट के हिसाब से सागौन के बोटे मिले तो वाहन को छोड़ दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें -पीएम के कार्यक्रम में जिले के नेताओं को नहीं मिली एंट्री, बृजभूषण बोले- गोंडा के बिना अयोध्या अधूरी
