बरेली: डॉ. मनोज अग्रवाल ने संभाली आईएमए के अध्यक्ष पद की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का अधिष्ठापन समारोह रविवाार शाम कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सादगी और दो गज की दूरी के साथ संपन्न हुआ। इसमें डॉ. मनोज अग्रवाल ने आईएमए के अध्यक्ष पद की कमान संभाली। निवर्तमान अध्यक्ष डा. राजेश अग्रवाल ने उन्हें कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। अब 1 अक्टूबर …

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का अधिष्ठापन समारोह रविवाार शाम कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सादगी और दो गज की दूरी के साथ संपन्न हुआ। इसमें डॉ. मनोज अग्रवाल ने आईएमए के अध्यक्ष पद की कमान संभाली। निवर्तमान अध्यक्ष डा. राजेश अग्रवाल ने उन्हें कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।

अब 1 अक्टूबर से नई कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू होगा। 20 सितंबर को आईएमए की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। इसमें 2021-22 के लिए अध्यक्ष के रूप में डा. विमल भारद्वाज को चुना गया है। साथ ही उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी चुने गए। विमल भारद्वाज अगले वर्ष अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

रविवार देर शाम आईएमए ऑडीटोरियम हाल में हुए अधिष्ठापन समारोह में 2019-20 में चुने गए अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान अध्यक्ष डा. राजेश ने पुष्प गुच्छ भेंट किया।

समारोह में बीते वर्ष हुए कार्यों का लेखा-जोखा रखा गया। इसके बाद नए अध्यक्ष डा. मनोज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के दौर में चिकित्सकों के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं, लेकिन इसका मजबूती से एक साथ खड़े होकर सामना किया जाएगा।

कहा कि जिले में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जिससे संकट के समय में अस्पतालों को ऑक्सीजन के लिए परेशान न होना पड़ा। इस दौरान सदर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पूर्व मेयर डॉ. आइएस तोमर, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. अनूप आर्या, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. विनोद पागरानी आदि डॉक्टर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार