रामपुर में छाया घना कोहरा, सड़कों पर यातायात पड़ा धीमा...दो जनवरी से चलेगी शीतलहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलाव पर हाथ सेंककर लोगों ने सर्दी से बचाव का किया जतन, सड़कों पर कोहरे की चादर बिछी होने के कारण सुस्त रफ्तार से चले वाहन

रामपुर, अमृत विचार। मौसम वैज्ञानिक की माने तो दो और तीन जनवरी से शीत लहर चलेगी और फिलहाल वातावरण में कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पारा लुढ़कने पर सर्दी खासी बढ़ गई और लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाने का जतन किया। कोहरे की चादर सड़कों पर बिछी होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी सुस्त रही।  

सर्दी के कारण शहर के बाजार भी देर से खुले और ग्राहकों की आवाजाही कम होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन में सर्दी और बढ़ने का अनुमान जताया गया था। रात से सुबह तक कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। ज्यादा दिक्कत उन हजारों किसानों को उठानी पड़ी जो अलल सुबह कोहरे में गन्ना कटाई करने खेतों पर पहुंचे सर्दी में ईख की छिलाई करने से पूर्व पत्ती जलाकर हाथ सेंके। शाम होते ही फिर से सर्दी बढ़ने के कारण लोग अपने-अपने घर में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पिछले तीन दिन से कड़ाके की सर्दी है और पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  

हाल-ए-मौसम

  • अधिकतम तापमान- 13 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 6 डिग्री सेल्सियस
  • आद्रता- 85 प्रतिशत
  • वायु वेग- 06 किमी. प्रतिघंटा

अगले तीन दिन सर्दी और बढ़ने की संभावना है। आमतौर पर मौसम साफ रहेगा अलबत्ता, सुबह के समय कोहरा रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हवा पांच से 14 प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। -डा. श्वेता सिंह, मौसम वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

ये भी पढ़ें : रामपुर : नये साल पर नैनीताल की वादियों से बोलेंगे हैप्पी न्यू ईयर

संबंधित समाचार