Jalaun Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़… एक के पैर में गोली लगने से घायल, छह गिरफ्तार
जालौन में पुलिस मुठभेड़ में छह चोर गिरफ्तार।
जालौन में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने छह को गिरफ्तार कर लिया।
जालौन, अमृत विचार। एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ कदौरा थाना पुलिस की सयुंक्त टीम को एक चोर गोरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस दल पर चोरों ने फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में एक अभियुक्त के गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। चोरों के पास से अवैध असलाहै , ज़िंदा व खोखा कारतूस तथा विगत दिनों चलती बस में चोरी गए सोने के आभूषण व नगदी बरामद हुई है।
जनपद में विगत कई दिनों से चलती बस में चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी। चोरी की घटनाओं के खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया था । रविवार को आखिर में पुलिस को सफलता मिल गई। मुखविर से एसओजी व थाना कदौरा पुलिस को ग्राम बागी के पास एक बगिया में चोरी की योजना बनाते हुए कुछ बदमाशो के होने की सूचना मिली थी।
इस पर सर्विलांस टीम को साथ लेकर दबिश दी गई। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गई तो ख़ुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फ़ायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जबावी फ़ायरिंग की गई जिसमे एक अंतर्जनपदीय अभियुक्त के गोली लग गई जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और घायल होकर तड़पने लगा।
पुलिस ने उसे और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से अवैध असलाह ज़िंदा व खोखा कारतूस, चोरी के सोने की चैन, अगूंठी व एक लाख 76 हजार रुपये बरामद हुए। घायल अभियुक्त ने अपना नाम नरेंद्र उर्फ पिंटू यादव फतेहपुर जिला औरैया बताया। पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
यह हुए गिरफ्तार
पुष्पेंद्र 30 वर्ष पुत्र मुंशीलाल निवासी पाखर पुरवा थाना अयाना जनपद औरैया(हाल पता काशीराम कॉलोनी के पीछे कखोती बंबा औरैया) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इंदल सिंह 40 वर्ष पुत्र हुब्बलाल निवासी ग्राम रमऊ थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात, रविशंकर 32 वर्ष पुत्र रामप्रकाश निवासी जागू कल्याणपुर थाना बिधूना जनपद औरैया, यासीन 47 वर्ष पुत्र अब्दुल हक निवासी दलेल नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया, छुन्ना 42 वर्ष पुत्र ओमकार सोनी निवासी तिलक नगर थाना कोतo औरैया को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- New Year: छोड़ो 2023, बात हुई पुरानी नए साल में लिखेंगे नई कहानी, 2024 हो सकता है शहर के लिए खास, जानें ..
