बड़े काम के हैं अवायुवीय सूक्ष्मजीव, कचरे को खाद में बदलने और बायोगैस बनाने का करते हैं काम: डॉ. ओम प्रकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवध विवि. के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में एनारोबिक वे ऑफ लाइफ विषय पर हुआ वेबिनार

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में एनारोबिक वे ऑफ लाइफ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सिंबोसिस इंस्टिट्यूट पुणे के एसोसिएट प्रो. डॉ. ओम प्रकाश ने सूक्ष्मजीवों को कृत्रिम संवर्धन एवं प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों एवं विधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि अवायुवीय सूक्ष्मजीव प्राकृतिक संरचनाओं का संचरण है। कचरे को खाद में बदलने और बायोगैस में बदलने का कार्य यही अवायुवीय सूक्ष्मजीव करते हैं। उन्होंने सूक्ष्मजीवों का वर्गीकरण करते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए संयंत्र, बायोगैस में इनका उपयोग होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं आनलाइन जुड़े रहे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: साल के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष व सीएम योगी ने बच्चों को बांटी चॉकलेट, जरूरतमंदों को दिए कंबल

संबंधित समाचार