कासगंज: सपाइयों ने लोकबंधु राजनारायण को किया याद, 37वीं पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
कासगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को शहर के आवास विकास स्थित कैंप कार्यालय पर समजवादी चिंतक लोकबंधु की राजनारायण की 37वीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने लोक बंधु राजनारायण के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गोष्ठी कर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि लोक बंधु राजनारायण भारत के एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव हराया था। वे 1977 से 1979 तक भारत के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में रहे। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि माना तथा 1975 में इंदिरा गांधी के विरूद्ध चुनावी कदाचार को लेकर उच्च न्यायालय में मुकदमा लड़ा। जिसमें इंदिरा गांधी को दोषी पाया गया था। सपा ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि राजनारायण हमेशा प्रेरणा के श्रोत रहेंगे। उनकी सादगी एवं ईमानदारी की मिसाल आज दी जाती है।
गोष्ठी को सत्यभान सिंह शाक्य, कैलाश प्रधान, विनोद प्रधान, प्रमोद, फैजान चाहत ने भी संबोधित किया। राजकुमार, प्रमोद यादव, हनीफ अल्वी, इमरान खान, अंजन अंसारी, फरहान, सोनू भंडारी, नत्थू सिंह, उमेश चंद्र, आशाराम बघेल, विशाल कश्यप, रिंकू महाजन, पदम सिंह, तरुण प्रसाद बाल्मीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- कासगंज: अभी तक रुठे हैं मेहमान, इंतजार कर रहे हैं मेजबान
