श्रावस्ती: मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 402 छात्र रहे अनुपस्थित, 3719 बच्चों ने दी परीक्षा
श्रावस्ती। जिले में रविवार को मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजन किया गया। परीक्षा जनपद के दो केन्द्रों, प्रथम परीक्षा केन्द्र लव विद्या पीठ, पटना- खरगौरा, भिनगा एवं द्वितीय परीक्षा केन्द्र जगतजीत इण्टर कालेज, इकौना में आयोजित हुई। परीक्षा में कुछ कुल 4121 छात्र-छात्राओ ने पंजीकरण कराया जिसमें 402 बच्चे अनुपस्थित ने रहे। लव विद्या पीठ में कुल पंजीकृत छात्र-छात्राओ की सं 2954 थी जिसमें जूनियर वर्ग में 1255, मिडिल वर्ग में 1189 एवं सीनियर वर्ग में 520 बच्चे थे।
वहीं जगतजीत इण्टर कालेज, इकौना में जूनियर वर्ग में 463, मिडिल वर्ग में 391 एवं सीनियर वर्ग में 413 छात्र छात्राएँ पंजीकृत थे। लव विद्या पीठ जिसमें परीक्षा केन्द्र में 2577 छात्रों ने परीक्षा दी वहीं जगतजीत इन्टर कालेज, इकौना में 1167 छात्र छात्राओ में से 1142 उपस्थित रहे।
बता दें कि सांसद बृजभूषण शरण की ओर से प्रतिवर्ष मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता है। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को गोडा स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय में 8 जनवरी 2024 को भब्य कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कार वितरित किया जायेगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार की श्रेणी में आने वाल छात्रों को भी सांसद की ओर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को मोटर साइकिल / स्कूटी तथा द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 21000 व 16000 रूपये नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर संस्था के संरक्षक रमन सिंह, केन्द्र अधीक्षक कुलभूषण सिंह, प्रधानाचार्य अनुराग पाठक, शिवालिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, अमरेश पांडे, मधुयामिनी सिंह, सुनैना मिश्रा, सरिता गुप्ता, रामदेव, तुफैल खान, सतेन्द्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: गोकना घाट के सौंदर्यीकरण के लिए टीम ने किया मृदा परीक्षण
