मुरादाबाद: 39 लाख वसूल चुकी पुलिस पर नहीं सुधरे लोग
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना महामारी में प्रशासन द्वारा जागरूक करने के बाद भी लोग नियमों पालन करने को तैयार नहीं है। पुलिस मास्क न लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब तक मास्क न लगाने वाले लोगों से 39 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूल चुकी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना महामारी में प्रशासन द्वारा जागरूक करने के बाद भी लोग नियमों पालन करने को तैयार नहीं है। पुलिस मास्क न लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब तक मास्क न लगाने वाले लोगों से 39 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूल चुकी है, उसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है।
बता दें कि जनपद में कोरोना संक्रमित केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार जनता से मास्क लगाने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं। इतना ही नहीं लोग सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने खिलाफ पुलिस पूरे जनपद में अभियान चला रही है।
पुलिस का यह अभियान रविवार को भी जारी रहा। पुलिस ने अब तक मास्क न लगाने वाले लोगों से 39 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूल लिया है। रविवार को भी पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 444 लोगों के चालान किए हैं। साथ ही पुलिस ने 41 हजार 270 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। इसे जोड़कर पुलिस अब तक 39 लाख रुपए से ज्यादा जुर्माना वसूल चुकी है।
अब तक हुई कार्रवाई
1- मास्क न लगाने पर कटे चालान, 42197
2- मास्क न लगाने पर वसूला गया जुर्माना, 3945770
इन पर भी हो रही कार्रवाई
कोरोना महामारी के दौरान बाइक व स्कूटी पर दूसरी सवारी बैठाते समय नियमों का पालन न करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब तक 4 हजार 135 लोगों के चालान कर चुकी है। साथ ही 9 लाख 30 हजार 200 रुपए का जुर्माना भी वसूल कर चुकी है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
