बाराबंकी : तेंदुआ होने पर वन विभाग को संशय, नहीं दिखे पगचिह्न 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/ बाराबंकी, अमृत विचार। युवक को घायल करने के बाद हरकत में आए वन विभाग व लोनीकटरा पुलिस ने आज भीतरी के जंगलों में काम्बिग शुरू की लेकिन वन विभाग कर्मियों को न तेंदुए के पैरों के निशान मिले न ही उसका कहीं पता ही लगा पाए।  

वन निरीक्षक सतीश मिश्रा ने बताया कि घायल युवक राजू पर हमला किसी अन्य जानवर द्वारा भी किया जा सकता है। अथक परिश्रम के बाद भी तेंदुए के पग चिन्ह दिखाई नहीं दिए। अज्ञात जानवर के हमले से घायल राजू 35 भी स्पष्ट रुप से यह बता पाने में असफल है कि हमलावर जानवर तेंदुआ ही था या कोई अन्य। फिलहाल क्षेत्र में राजू पर किए गए अज्ञात जानवर द्वारा हमले के बाद भाई का वातावरण व्याप्त हो गया है लोग खेतों आज में जाने के लिए समूह बनाकर निकलते हैं।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी : तस्कर की बची हुई पौने छह करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

संबंधित समाचार