New Year 2024: भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आंग्ल नव वर्ष 2024 की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सर्वमंगल की कामना की है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष के नव अरूणोदय पर हम सभी नव उत्साह व नव उल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत करें।

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धी के लिए सभी समग्र रूप से मिलकर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ हम सभी नव वर्ष में नव प्रयासों के साथ आगे बढ़कर वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।

यह भी पढ़ें:-बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों से की अपील- नए साल में 'सर्वजन हितैषी' सरकार बनाएं

संबंधित समाचार