रामपुर : घरेलू कलह के चलते नव वर्ष पर तड़के में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते युवक ने नव वर्ष पर तड़के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला विष्णु विहार निवासी निवास तिवारी के 32 साल का बेटे अमित तिवारी का परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी के चलते सोमवार की तड़के युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।

 जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई। शव को किसी तरह से नीचे उतारा। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़:- रामपुर: नव वर्ष पर कोहरे में खूब थिरके युवा, छोड़ी आतिशबाजी

संबंधित समाचार