Weather News Today: कोहरे से नए साल की अगवानी… शीतलहर से ठिठुर रहे लोग, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में कोहरे से नए साल की अगवानी।

कानपुर में नए साल की सोमवार सुबह कोहरा अगवानी करेगा। सूरज देर से चमकेगा। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके चलते शहर शीत लहर में ठिठुर गया।

कानपुर, अमृत विचार। नए साल की सोमवार सुबह कोहरा अगवानी करेगा। सूरज देर से चमकेगा। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके चलते शहर शीत लहर में ठिठुर गया। इससे पहले दिसंबर माह में सबसे कम 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने शीतलहर और बढ़ने की चेतावनी दी गई है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।  सीएसए विवि के मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि रविवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार तक शहर में शीतलहर की संभावना है। दिन व रात में घना कोहरा हो सकता है। इस बीच हल्की बारिश भी संभव है।    

इस बार गर्म रहा दिसंबर

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले सात साल में इस बार दिसंबर सबसे गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया दिसंबर का अधिकतम औसत तापमान 24.5 डिग्री रहा। इससे पहले साल 2016 में दिसंबर माह में औसत तापमान 24.5 डिग्री रहा था।  इस साल दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर रहा।

ये भी पढ़ें- Happy New Year 2024: साल के अंतिम दिन देर रात तक हुआ धूम-धड़ाका, लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

संबंधित समाचार