हिमाचल प्रदेश: शिमला के जुब्बल इलाके में लगी भीषण आग, सात मकान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के जुब्बल इलाके में लगी भीषण आग में सात मकान जलकर खाक हो गए और उनमें रहने वाले नौ परिवार बेघर हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, परौंठी पंचायत के सात मकानों में भारी-भरकम लकड़ियों से बने लगभग 80 कमरे रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे लगी आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए। 

हालांकि आग में लोगों और जानवरों को किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जुब्बल, रोहड़ू, चिरगांव और कोटखाई दमकल केंद्रों की सात गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन जब तक गाड़ियां घटनास्थल पहुंचीं, तब तक मकान पूरी तरह से खाक हो चुके थे। 

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में दमकल गाड़ियों को छह घंटे लगे। आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों का ध्यान आसमान छूती आग की लपटों पर गया, जिसके बाद वे प्रभावित लोगों को बचाने के लिए आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभावित परिवार ने कहा कि आग में उन्हें सामूहिक रूप से सात से 10 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 

ये भी पढे़ं- तमिलनाडु: मकान की छत गिरने से चार लोगों की मौत, सोते समय हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका