सुलतानपुर: मौसा-मौसी ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
मोतिगरपुर, सुल्तानपुर। जमीनी विवाद को लेकर मौसा-मौसी ने ही युवक पर लाठी डंडों व फावड़े से जानलेवा हमला बोल दिया। परिजन घायल युवक को गंभीर अवस्था में सीएचसी ले गए। जहां मौजूद चिकित्सको प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर भेज दिया।
मेडीकल कॉलेज के चिकित्सको ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी सोनू यादव का भांजा प्रमोद यादव गांव में ही रहता है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सोनू यादव ने बताया है कि शनिवार और रात करीब साढ़े दस बजे जमीनी विवाद को लेकर प्रमोद के रिश्ते में मौसा अशोक यादव और उनकी पत्नी रितु यादव ने मिलकर टी-शर्ट फेंकने की बात पर मेरे भांजे प्रमोद यादव को जान से मारने की नीयत से गालियां देते हुए लात-घूंसे, लाठी-डंडे व फावड़े से जमकर मारा पीटा।
इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं जिससे प्रमोद यादव मौके पर ही बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्रथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
मेडीकल कॉलेज के चिकित्सको ने प्रमोद की गंभीर हालत देखते हुए भी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां अभी भी प्रमोद की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थानाध्यक्ष मोतिगरपुर ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वाराणसी: साल 2024 का पहला दिन महिला के लिए रहा दुखदायी, चर्च कंपाउंड में किसी ने कर दी निर्मम हत्या, कोहराम
