बहराइच: होमगार्डों के विदाई समारोह में समान कार्य का समान वेतन देने की उठी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। सीमावर्ती विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार को सात सेवानिवृत्त हुए होमगार्डो का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी होमगार्ड जवानों ने सामान कार्य का समान वेतन दिलाए जाने की मांग की।विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत में तैनात सात सेवानिवृत्त होमगार्डो जवानों का विदाई समारोह आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि चेयरमैन रुपईडीहा डा. उमाशंकर वैश्य व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संदीप जयसवाल व जिलाध्यक्ष होमगार्ड हीरालाल भास्कर रहे। कार्यक्रम में होमगार्ड कमांडर राजकुमार सिंह के द्वारा मुख्यातिथि का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। 

07

वहीं हीरालाल भास्कर द्वारा विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड सत्यनारायण तिवारी ,पेशकार वर्मा ,रामकुबेर पाठक, श्रवण कुमार पाठक ,नान्हेराम पाण्डेय, राम वचन वर्मा,किशोरी लाल शर्मा आदि लोगो को मुख्यातिथि द्वारा अंगवस्त्र एवं छाता देकर  विदाई की गई। 

कंपनी कमांडर राजकुमार सिंह ने बताया  कि सरकार की दोहरी नीति 1962 से चल रही है।जिसमे कुछ वैतनिक है तो कुछ अवैतनिक है। यह दोहरी नीति के कारण हमारे आज सेवानिवृत्त हो रहे साथी खाली हाथ सेवा से निर्वित हो रहे है। सरकार से हमारी मांग है कि कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू की जाए। 

वहीं मुख्य अतिथि उमाशंकर वैश्य ने होमगार्डो को आस्वस्त करते हुए कहा कि आपकी मांग को गृहमंत्रालय व मुख्यमंत्री तक पहुँचाई जाएगी। होमगार्ड दिन रात मेहनत कर सुरक्षा व्यवस्था में अपनी योगदान देते आ रहे है। वहीं ग्रामप्रधान सोरहिया फौजदार वर्मा  ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए सभी होमगार्डो को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए हमेशा होमगार्डो के सहयोग में तात्पर्य हूँ।

इस मौके पर मनीराम शर्मा, रावेंद्र नाथ शर्मा, बनारस गिरी, अशोक पाठक ,राजकुमार शर्मा,संतोष मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय, आदेश गुप्ता, भुवन भास्कर वर्मा, देवेश पाण्डेय, रुद्रप्रताप मिश्रा, शेरसिंह कसौधन, संजय वर्मा आदि दर्जनो लोग व होमगार्ड जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: केंद्र के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज बस चालक, प्रदर्शन कर लगाया जाम

संबंधित समाचार