अमरोहा : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुराल वालों ने किया हंगामा...हत्या करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। 

अमरोहा/डिडौली/अमृत विचार। विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी की गैर मौजूदगी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शव रखकर श्मशान घाट ले जाते समय मौके पर पहुंचे मृतक के ससुराल के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को ट्राली से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

डिडौली कोतवाली के गांव नारंगपुर में किसान चंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे राहुल की शादी पांच साल पहले संभल जिले के हयातनगर निवासी ज्योति के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद भी दंपती को संतान पैदा नहीं हुई। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस वजह से चार माह से ज्योति मायके में रह रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह राहुल के सीने में दर्द हुआ और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि राहुल की काफी दिन से तबीयत खराब थी।

सूचना के बाद राहुल के सुसराल वाले भी पहुंच गए। उनका आरोप है कि उसके परिजन उन्हें सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। उन्होंने राहुल की हत्या करने का अंदेशा जताते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस को सूचना देकर ट्रॉली में रखे शव को उतरवा लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं : अमरोहा : कार में बैठ रहे पीटीआई को मारी गोली, हालत गंभीर...सब्जी खरीदने के लिए मंडी आए थे

 

संबंधित समाचार