Happy New Year 2024 : धूम धड़ाके के साथ रामपुर वासियों ने किया नये साल का इस्तकबाल, कलाकारों ने बिखेरा जादू
देर रात तक होटल रेडियंस में युवा और कारोबारी मचाते रहे धमाल, दिल्ली से आए कलाकारों ने गीत और संगीत का बिखेरा जादू
होटल में गाने गाते मुंबई से आए कलाकार। , नये साल के जश्न पर झूमते युवा।
रामपुर,अमृत विचार। हाईवे किनारे स्थित होटल में नये साल का जश्न धूम धड़ाके के साथ मनाया गया। जिसमें युवा फिल्मी गानों पर जमकर थिरके। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। हर साल होटलों पर नये साल का जश्न मनाया जाता है। कई तरह से लोग नया साल का आगाज करते हैं। उसी के चलते इस बार भी हाईवे किनारे स्थित होटल रेडियन्स पार्क में नव वर्ष का धूम धड़ाके के साथ स्वागत किया गया।


इस अवसर पर मुंबई से आए बैंड ससि ब्लू ओर दिल्ली से आए ढोल ए बी ढोली ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसको देखकर युवा नाचने पर मजबूर हो गए। उसके बाद युवाओं ने दोस्तों के साथ नाचना शुरु कर दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने नृत्य किया।

कार्यक्रम में 12 बजे रात्रि में होटल के मालिक श्रीष गुप्ता, नवनीत गुप्ता एवं सुनीत गुप्ता ने केक काटकर सभी अतिथियों को बधाई दी। एवं आगामी नव वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा अन्य संस्थाओं द्वारा भी नए साल के मौके कार्यक्रम किए गए।
ये भी पढ़ें : Special Story : एक लाख 38 हजार रुपये का वेतन पाने के लिए अंग्रेजी सीख रहे मजदूर
