New Year 2024 : नये साल के जश्न में रामपुर के बाशिंदे पी गए एक करोड़ 35 लाख की शराब
रात भर होटलों में छलकतें रहे जाम,पुलिस करती रह गई चेकिंग
रामपुर, अमृत विचार। नये साल के जश्न में रामपुर के बाशिंदे इतने मस्त हो हुए कि 24 घंटे में एक करोड़ 35 लाख की शराब पी गए। देर रात तक नये साल का जश्न मनाते रहे। दूसरी ओर, पुलिस चेकिंग करके शराबियों के खिलाफ अभियान चलाती रह गई।
नये साल का जश्न मनाने का हर व्यक्ति का अपना अलग तरीका होता है। कोई शराब पीकर तो कोई आतिशबाजी छोड़कर नये साल का जश्न मनाता है। हर साल युवा नैनीताल भी जाकर जश्न मनाते हैं,इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को सुबह से युवाओं ने नये साल का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। होटल,ढाबे बुक हो गए थे। शाम को सभी का होटलों में पहुंचना शुरु हो गया। जैसे-जैसं नये साल का समय नजदीक आता गया,युवाओं का जोश बढ़ता चला गया। डीजे पर युवाओं ने नाचना शुरू कर दिया। रात 12 बजते ही नये साल के जश्न में लोग डूब गए। इस दौरान जमकर फिल्मी गानों पर डांस किया। इतना ही नहीं होटलों में जमकर युवाओं ने जाम छलकाएं।
नए साल के मौके पर 31 दिसंबर को जिले में एक करोड़ 35 लाख की शराब बिक गई। रोजाना 80 से 90 लाख की शराब बिक जाती है।-संजय मिश्र,जिला आबकारी अधिकारी
ये भी पढें : Happy New Year 2024 : धूम धड़ाके के साथ रामपुर वासियों ने किया नये साल का इस्तकबाल, कलाकारों ने बिखेरा जादू
