सीबीएसई एग्जाम 2024: प्रैक्टिकल की तैयारियां पूरी, 8 जनवरी से होगी शुरूआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10 और 12 वीं के प्रैक्टिकल की तिथि बढ़ा दी गई है। प्रैक्टिकल का आयोजन अब 8 जनवरी से होगा। हालांकि पहले ये प्रैक्टिकल 1 जनवरी से शुरू होने थे लेकिन कड़ाके की ठंड के चलते बोर्ड के निर्देश पर निर्णय बदल दिया गया है। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर जावेद आलम ने कहा कि 10 वीं के प्रैक्टिकल में परीक्षक उसी स्कूल से होंगे। 

वहीं 12 वीं के लिए दूसरे स्कूलों से परीक्षकों की तैनाती की गई। आठ जनवरी से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी और निर्धारित समय सीमा से पहले शहर के सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल पूरे कर लिए जाएंगे। लखनऊ सीबीएसई स्कूलों की संचालित संख्या लगभग 210 हैं। 10 वीं और 12 वीं लगभग 29 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

ये भी पढ़े:- UP Board Exam 2024 की तैयारी जोरो पर, उत्तर पुस्तिकायें पहुंचना शुरू, इस बार परीक्षा में खास बदलाव, आसान नहीं होगी नकल

संबंधित समाचार