बरेली: केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की रखने की व्यवस्थाएं परखी जाएंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला समिति केंद्रों का करेगी निरीक्षण, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मांगी रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले में 133 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन केंद्रों पर प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिकाओं की रखने की व्यवस्था समेत 12 बिंदुओं पर अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए डीआईओएस की निगरानी में गठित जिला समिति केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेगी।

22 फरवरी से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सभी मूलभूत सुविधाएं केंद्रों पर दुरूस्त रखने के निर्देश परिषद की ओर से डीआईओएस को दिए गए हैं। अफसरों के अनुसार बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण आख्या भेजने के लिए 12 बिंदु का प्रारूप भेजा गया है। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि प्रारूप के आधार पर बिंदुवार निरीक्षण कराया जाएगा । इस संबंध में समिति के नामित सदस्यों को भी पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: विधवा पेंशन फर्जीवाड़े की नई जांच में फंसे कई अधिकारी और कर्मचारी

संबंधित समाचार