सुलतानपुर: NHAI की लापरवाही चालकों पर पड़ सकती भारी, कहीं राजमार्ग टूटा तो कहीं वैकल्पिक मार्ग धंसा
सुलतानपुर। सरल और सुगम रास्ते के एनएचएआई द्वारा बड़ी मात्रा में रोड टैक्स वसूला जाता है। रोड टैक्स देने के बावजूद भी वाहन चालकों पर सड़क हादसे का डर बना हुआ है। महकमा जानकर भी अनजान बना हुआ है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरी टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग का पीढ़ी के समीप राजमार्ग का नहर पर बना पुल टूट गया है।
विभाग द्वारा उसे तोड़वा नए पुल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं, वाहनों के आवागमन के लिए नहर में पाइप डाल उपर से मिट्टी व गिट्टी का वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। साथ ही बड़े वाहनों के आवागमन का मार्ग बदल दिया है। बीते दिनों नहर में पानी आ जानें से पुल निर्माण कार्य बंद हो गया। वहीं, बड़े वाहन बेरोकटोक आ जा रहे हैं।
नहर के पानी व बड़े वाहनों के आवागमन से वैकल्पिक मार्ग धंस गया है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग के ऊपर से नहर का पानी भी बह रहा है। वहीं, घने कोहरे के चलते दिन हो या रात रास्ते भी साफ दिखाई नहीं देते। रात को तो बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है। जिसके चलते कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। सब कुछ जानकर भी महकमा अनजान बना हुआ है।
एनएचएआई के अधिकारियों से बात कर वैकल्पिक मार्ग को ऊंचा व चौड़ा कराया जाएगा। साथ ही अगर जरूरत नहीं हुई तो नहर का पानी बंद कराया जाएगा।
- हृदय राम तिवारी तहसीलदार, जयसिंहपुर
यह भी पढ़ेंछ गोंडा: स्कूल आवंटन के लिए इंतजार करते रहे चयनित शिक्षक, नहीं जारी हो सकी सूची
