रामपुर : ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तलाक देने की दी धमकी...पति समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही तलाक देने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल गुड्डी बी का कहना है कि उसका निकाह 28 फरवरी 2016 को नैनीताल के थाना वनभूलपुरा निवासी नाजिम से हुआ था। निकाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा,उसके बाद ससुरालियों ने उससे दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसको घर से भगा दिया। साथ ही ससुरालियों ने बेटे से तलाक दिलवाने की धमकी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : New Year 2024 : नये साल के जश्न में रामपुर के बाशिंदे पी गए एक करोड़ 35 लाख की शराब
