हरदोई में बवाल, हड़ताली ड्राइवरों ने बस स्टैंड पर खड़े करवाए ई-रिक्शा - पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा   

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

हरदोई, अमृत विचार। हिट एंड रन कानून के खिलाफ चक्का जाम किए हुए ड्राइवरों ने मंगलवार को दूसरे दिन ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों को अपने पाले में खींचने की कोशिश की। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर रोका और उनकी गाड़ियों को रोडवेज बस अड्डे पर खड़ा कराया। हंगामा बढ़ता देख कर वहां पहुंची पुलिस ने डंडा फटकारते हुए उन्हें खदेड़ा, उसके बाद हालात काबू किए जा सके। फिलहाल बस अड्डे पर पुलिस की टीम तैनात की गई है।

बताते चलें कि सरकार ने ड्राइवरों के लिए नियम में जो बदलाव किया है, समूचे देश का ड्राइवर उसके खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार से शुरू हुए चक्का जाम के दूसरे दिन मंगलवार को रोड़वेज बस अड्डे पर बस ड्राइवरों ने उधर से निकल रहे ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों को रोक कर उनकी गाड़ियां वहीं खड़ी करा ली। बस ड्राइवरों का कहना है कि ड्राइवर सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुट हो कर सड़क पर उतरें। 

मंगलवार की सुबह-सुबह हुए इस हंगामे की खबर सुनते ही एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार और सीओ सिटी अंकित मिश्रा के अलावा एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पहले तो काफी समझाया गया, लेकिन फिर भी किया जा रहा हंगामा नहीं रुका,तब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए डंडा फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। खबर लिखे जाने तक किसी अनहोनी से निपटने के लिए बस अड्डे पर पुलिस तैनात थी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : संत सुरेश चरण दास को देखने अस्पताल पहुंचे CM योगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

विशेष निगरानी में होगी बोर्ड की परीक्षा: सेंटर्स पर स्ट्रांग कंट्रोल रूम, होगी लाइव मॉनीटरिंग 
Ranji Semi-Finals: इकाना में रोमांचक रहा मुकाबला, राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक के दो विकेट पर 355 रन
औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन, युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर विकल्प
भारत आयेगें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर 
बजट में श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद को 150 करोड़ प्रस्तावित, जिले के आठ धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार