लखनऊ : पेट्रोल-डीजल आपूर्ति हुई बंद , पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अभी 1 दिन करना होगा इंतजार - ये है वजह, Video
लखनऊ, अमृत विचार। हिट एंड रन के केस में जारी नए कानून का विरोध करते हुए कमर्शियल वाहनों के चालक स्ट्राइक पर हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल आपूर्ति सप्लाई एक दिन पूर्व से बंद होने से हाहाकार मच गया है। प्रदेश में जारी रोडवेज बस-ट्रकों की हड़ताल के चलते पेट्रोल डीजल टैंकरो से सप्लाई भी पूरी तरह से बाधित हो चुकी है। पेट्रोल पंप आपूर्ति सप्लाई नहीं होने से पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हैं।

पेट्रोल डीजल संगठन के अध्यक्ष दया शंकर सिंह के मुताबिक अभी भी कल दोपहर तक पेट्रोल डीजल के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। जिन पेट्रोल पंप मिनिमम सप्लाई है वहां पर काफी मारामारी चल रही है। सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच कोई वार्ता सफल नहीं होने की वजह से यह आपूर्ति बाधित हुई है।
UP में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल की सूचना वायरल, लखनऊ में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ - Video pic.twitter.com/vlnLxw1Wg9
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 2, 2024
ये भी पढ़ें -उन्नाव में नया खेड़ा तक आरओबी का नक्शा पास, मिलेगी जाम से राहत
