चक्काजाम : चालकों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया अल्टीमेटम
बाराबंकी, अमृत विचार। नए कानून के विरोध में मंगलवार को भी जिलेभर में चालकों ने प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा, जब तक केंद्र सरकार हिट एंड रन कानून में किए गए संशोधन को वापस नहीं लेती। प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बस न चलने से यात्री भी परेशान रहे। सुबह से दोपहर तक रोडवेज पर पर यात्री बसों के लिए भटकते रहे। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवा मार्ग पर हिट एंड रन के कानून में बदलाव से नाराज निजी बस व टेंपो चालकों ने हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने हड़तालियों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
केंद्र सरकार के कानून में बदलाव से अब वाहन चालक पर सात लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक की जेल हो सकती है। इस नियम के विरोध में नगर में देवा रोड, कंपनी बाग चौराहा समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में निजी बसों व टेंपो चालकों ने हड़ताल की। उन्होंने अन्य वाहनों को भी नहीं चलने दिया। शहर के देवा मार्ग पर जेआर एग्रो फैक्ट्री के सामने वाहन चालकों ने सुबह हाथों पर डंडा, लाठी लेकर वाहनों को रोकने लगे। और केंद्र सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर एडिशन एसपी, सीओ सिटी डॉ.बीनू सिंह, एसडीएम सदर विजय द्विवेदी, देवा कोतवाल प्रदीप सिंह समेत कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस के मातहत पहुंच गए। अधिकारियों के आता देख चालकों ने विरोध प्रदर्शन और तेज कर िदिया। पूछने पर सभी ने एक स्वर में कहा कि इस कानून से चालक तो जीते जी मर जाएंगे। हाथाें पर ड़़डा व लट्ठ लेकर जबरदस्ती वाहनों को रोकने पर अफसरों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कदापि न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कंपनीबाग चाैराहे पर भी टेंपों चालकों ने एक जुूट हाेकर नारेबाजी की। तमाम यात्री पैदल जाते दिखाई दिए तो कुछ हड़ताल खत्म होने के चक्कर में बस स्टॉप पर बैठे दिखाई दिए।
.jpg)
अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा हड़ताल का असर
दरियाबाद क्षेत्र में भी हड़ताल का असर दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक वाहनों का आवागमन ठप सा हो गया है। कानून में बदलाव से नाराज वाहन चालकों की हड़ताल के चलते रोडवेज बसों के अलावा ट्रकों, टैंकरों और सवारी तथा मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रभावित है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर की मंडियों से आने वाली सब्जी, दाल, किराना की वस्तुएं, गैस, डीजल, पेट्रोल आदि महंगा होने की लोग आशंका जता रहे है। कुछ जगह तो गैस सिलेंडर रिफिल का लोड न आने से उपभोक्ताओं को वापस पैर लौटना पड़ा। वहीं कस्बे के पूर्व फाटक स्थित डीसीएम चालक द्वारा रास्ता जाम करने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दरियाबाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। हालांकि बताया जा रहा है कि वाहन चालक अपनी गाड़ी मोड़ रहा था। तभी स्टेयरिंग जाम हो गई। और कस्बे में लगने वाली सप्ताहिक बाजार के चलते दरियाबाद नवाबगंज मार्ग पर जाम लग गया। किसी शरारती तत्व ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को आता देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद पांडे ने प्रशासन से मांग है कि मार्ग पर पुलिस पेट्रोलिंग ड्यूटी 24 घंटे स्थिति सामान्य होने तब तक लगाई जाए और राज्य प्रशासन एवं जिला प्रशासन भी चालकों में फैले भ्रम को लेकर अपना सरकारी पक्ष रखें ।
कुछ मार्ग पर यात्री ढोती दिखीं रोडवेज बस
हड़ताल के बीच फतेहपुर-बाराबंकी समेत कई अन्य मार्गों पर रोडवेज की इक्का-दुक्का बसें यात्रियों को ढोते नजर आईं। बताया जा रहा है कि डिपो में ने किसी प्रकार कुछ वाहन स्वामियों को समझा बुझाकर कुछ रोडवेज की बसों का संचालन कराने में सफलता हासिल की है। इसी के चलते मंगलवार को बाराबंकी से फतेहपुर के लिए कुछ रोडवेज की बसे सवारी लेकर आती-जातीं दिखाईं पड़ी।
ये भी पढ़ें -सीतापुर : हड़ताल के चलते परिवहन विभाग को 20 लाख का नुकसान, 24 घण्टे से नहीं हिले बसों के पहिये
