सीतापुर : हड़ताल के चलते परिवहन विभाग को 20 लाख का नुकसान, 24 घण्टे से नहीं हिले बसों के पहिये
सीतापुर,अमृत विचार। मोटर वाहन अधिनियम में हुए बदलाव के चलते चालको की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल में टैंकर चालको ने भी अपना सहयोग दे दिया है। हड़ताल के चलते पेट्रोलियम एसोसिएशन को भारी नुकसान होने का भी आंकलन लगाया जा रहा है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पम्पों पर डीजल खत्म होने से लोगों को परेशानियां होने लगी है। वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ी।
हड़ताल के दूसरे दिन यूपी परिवहन निगम को बीते 24 घण्टे में करीब 20 लाख रुपये का घाटा हुआ है। सीतापुर डिपो पर बस चालको की हड़ताल होने से डिपो पर बसों का टोटा पड़ा है। दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ी। रोडवेज बस चालक और परिचालकों ने काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर डिपो पर नारेबाजी की। अफसरों के आदेश के बाद एआरएम रोडवेज राकेश कुमार ने डिपो से 6 बसों को संचालन कराया लेकिन 4 बसें गतंव्य तक पहुंचने से पहले ही हड़ताल कर रहे आंदोलनकारियों ने बसों को वापस कर दिया।

इसके साथ ही शहर के प्रकाश पेट्रोल पंप सहित अन्य पम्पो पर पेट्रोल डीजल की भी किल्लत शुरू हो गई है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पम्पो पर पेट्रोल डलवाने के लिए लोगो लाइन लगाकर पहुंच रहे है। पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि डीजल खत्म हो चुका है जबकि पेट्रोल अगर इसी तरह बिक्री होता रहा तो शाम तक पेट्रोल की भी किल्लत हो जाएगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : पेट्रोल-डीजल आपूर्ति हुई बंद , पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अभी 1 दिन करना होगा इंतजार - ये है वजह, Video
