अमेठी में बिना बिजली मीटर लगे चल रहे ग्राम सचिवालय और सामुदायिक शौचालय
86 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में अभी भी की जा रही है बिजली चोरी
रमन पांडेय/ अमेठी, अमृत विचार। जिले की 682 ग्राम पंचायतों में से 596 ग्राम पंचायतों के पास खुद का सचिवालय है। उनमें बिजली का कनेक्शन हो भी गया है। लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता के चलते मीटर नही लगा है। 86 ऐसी ग्राम पंचायतें है जिनके पास अपना भवन है ही नहीं है। उनमें बिजली चोरी कर उपकरण चलाये जा रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण हुआ है, बिजली का कनेक्शन भी है लेकिन इनमें भी मीटर नहीं लगा है। सभी सचिवालयों को हाईटेक बनाने के लिए कंप्यूटर, पंखा व लाइटों का इंतजाम किया गया है। हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन ऑप्टिकल फाइबर लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई। कुछ ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से काम भी कर रही है। लेकिन बिना मीटर लगे ही राजस्व को चूना लगाकर ग्राम सचिवालय में विद्युत उपकरण चल रहे हैं। वहीं, इन्हीं पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में कनेक्शन होने के बावजूद बिना मीटर लगे बिजली से सबमर्सिबल पंप चल रहे हैं।
ग्राम पंचायतों में बने हाईटेक सचिवालय व सामुदायिक शौचालय बिना मीटर लगे बिजली से चल रहे हैं। जिससे पावर कॉरपोरेशन को हर महीने लाखों रुपये की चपत लग रही है। जिले की 682 ग्राम पंचायतों में से 86 ग्राम पंचायतों में सचिवालय के लिए अपना भवन नही है। बिना भवन के चल रहे ग्राम सचिवालयों में बिजली चोरी से उपकरण चलाए जा रहे है। जिन ग्राम पंचायतों में सचिवालय के लिए अपना भवन नहीं है। वहां पर सचिवालय का काम धाम प्रधान के आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय विद्यालय में निपटाया जा रहा है। बिना भवन के ग्राम पंचायतें बिजली की भरपूर चोरी कर राजस्व को चूना लगा रहे है।
ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर, पंखा, लाइट व सबमर्सिबल पंप लगाकर लोगों को सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, जल्द ही सभी सचिवालयों को वाई-फाई सुविधा से युक्त करने के लिए ऑप्टिकल फाइबर लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है, मगर बिजली का कनेक्शन होने के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से बिजली का मीटर न लगा होने से राजस्व को अच्छा-खासा चूना लग रहा है। वहीं 682 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में भी बिजली कनेक्शन है पर उनमें भी मीटर नहीं लगा है। जिससे पावर कॉरपोरेशन को हर महीने लाखों रुपये की चपत लग रही है।
वर्जन-
जिन ग्राम पंचायतों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, उन्हें कनेक्शन नम्बर अलाट कर दिया गया है, जिन परिषर पर मीटर नहीं लगा है, उन परिषर पर जल्द ही मीटर लगा दिया जाएगा। - ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता अमेठी
ये भी पढ़ें -चक्काजाम : चालकों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया अल्टीमेटम
