काशीपुर: बसपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी के घर के बाहर कुछ लोगों ने लगाए धार्मिक नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने 25 से 30 लोगों पर धार्मिक नारे लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही घर पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मानपुर रोड विजय नगर निवासी गगन काम्बोज पुत्र राकेश काम्बोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसके घर की तरफ 25-30 लोग धार्मिक नारे लगाते हुए आए और भीड़ में से किसी ने उनके घर पर पत्थर भी मारे। जब वह आवाज सुनकर अपने घर के बाहर आए तो उक्त लोग वहां से जाने लगे और जाते समय गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसने नूर हसन निवासी विजय नगर नाम के व्यक्ति को पहचान लिया। गगन काम्बोज ने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं तथा इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नूर हसन सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार