प्रयागराज: नए साल के दूसरे दिन सेंट्रल जेल पहुंचे डीएम और डीजे, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। नए साल के दूसरे दिन मंगलवार को डीएम और डीजे नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गये। उनके पहुंचते ही जेल में हड़कंप मच गया। जेल में अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे जेल में बैरको का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। 

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और जिला जज संतोष राय मंगलवार तकरीबन ढाई बजे केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। उनके पहुंचने पर जेल कर्मियों हलचल सी मच गई। उन्होंने बैरकों का निरीक्षण किया इस दौरान बंदियों के बिस्तर हटवाकर तलाशी  कराई। वहां रहने वाले बंदियों से उनकी समस्याएं को भी पूछा। 

भोजनालय के निरीक्षण के दौरान बंदियों को परोसे जाने वाले भोजन को भी देखा। साथ ही अस्पताल में बंद बंदियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर अधिकारियों ने भीषण ठंड को देखते हुए बंदियों को कंबल आदि की समूचित व्यवस्था करने को कहा। 

बंदियों को कानूनी सहयोग देने के साथ ही अदालत से वेल हो जाने के बावजूद जुर्माना जमा नहीं कर पाने वाले बंदियों की मदद करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोलरूम में बैठकर माफिया अतीक के बेटे अली समेत तमाम बंदियों की बैरकों का अवलोकन किया। इस दौरान एसपी यमुनापार अभिनव त्यागी समेत बड़ी संख्या पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हिट एंड रन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी, सड़क पर गुमटी रख बंद किया आवागमन

संबंधित समाचार