पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, बोले डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। पिछले दो दिनों से वाहन चालकों की हड़ताल के चलते मंगलवार को पूरे जिले में अफवाह फैल गई कि हड़ताल में टैंकर चालक भी शामिल हैं इसलिए लोगों को पेट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते मंगलवार की दोपहर होते-होते पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लम्बी कतारें लग गईं।

लोगों में फैली भ्रम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों से अपील किया है कि ट्रक और बस ड्राइवरों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के कारण जनपद के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जनपद में पेट्रोल और डीजल की समस्या सम्बंधित अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसका खंडन किया जाता है। जनपद में इस प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें;-संतकबीर नगर: नगर पालिका अध्यक्ष ने अग्निकांड से प्रभावित लोगों से की मुलाकात

संबंधित समाचार