बरेली: परीक्षा में नकल के साथ पकड़े 117 छात्रों की परीक्षा निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 283 विद्यार्थियों पर की कार्रवाई

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अनुचित साधन निस्तारण समिति ने कुलपति के आदेश पर परीक्षा में नकल सामग्री के साथ पकड़े गए 283 छात्रों पर कार्रवाई की है। यह छात्र स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा और विधि सम सेमेस्टर की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए थे। समिति ने 117 छात्रों की पूरी परीक्षा निरस्त कर दी है। वहीं 131 परीक्षार्थियों को एक हजार और 38 छात्रों को 500 रुपये का जुर्माना लगाकर नकल प्रयोग से दोषमुक्त कर दिया।

तीन छात्र परीक्षा में हुए शामिल
स्नातक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को बरेली कॉलेज में द्वितीय पाली में हिंदी भाषा की परीक्षा में सिर्फ तीन छात्र ही शामिल हुए। हालांकि पहली पाली में फूड एंड न्यूट्रीशन के पेपर में 1518 और तृतीय पाली में एजुकेशन स्टैटिक्स के पेपर में 391 छात्र शामिल हुए। सात जनवरी को बरेली कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन के पेपर में सिर्फ एक ही छात्र शामिल होगा। इसके लिए एक कक्ष निरीक्षक और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।

विवि परिसर के सम सेमेस्टर के फार्म भरने की तिथि तय
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परिसर के सम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके अलावा बीएएमएस परीक्षा के केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: सीएचसी प्रभारी पर सुविधा शुल्क का आरोप, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार