शिक्षा विभाग से शिक्षामित्र का रिकार्ड गायब, बीएसए तलब
कौशांबी, अमृत विचार। जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसको लेकर सहायक शिक्षा निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तलब किया है। यह मामला मंझनपुर ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भैला मकदूमपुर में शिक्षामित्र से जुड़ा हुआ है। आईजीआरएस से की गई शिकायत के बाद यह मामला उजागर हुआ है।
बता दें कि मंझनपुर ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भैला मकदूमपुर में शिक्षामित्र राम सुरेश पुत्र बच्चा लाल शिक्षा मित्र था। सन 2000 से 2007- 8 तक राम सुरेश शिक्षामित्र के रूप में प्राथमिक विद्यालय भैला मकदूमपुर प्रथम में शिक्षक था। बाद में उसका चयन सहायक अध्यापक में हो गया। वर्तमान समय में राम सुरेश कुमियावा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन राम सुरेश का शिक्षामित्र के कार्यकाल का रजिस्टर से रिकॉर्ड गायब कर दिया गया है। इतना ही नहीं प्राथमिक विद्यालय से रिकार्ड गायब होने के साथ बीआरसी मंझनपुर में भी रिकॉर्ड नहीं है।
इस मामले में गांव के ही रवि कुमार ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किया तो बीएसए कार्यालय से उसे ही नोटिस देकर प्रमाण मांग लिया गया। फिलहाल बीएसए कौशांबी के यहां यह जांच प्रचलित है। इसके पहले भी कई बार आईजीआरएस के माध्यम से राम सुरेश के रिकॉर्ड के गायब होने के मामले में शिकायत की गई है। सूत्रों की माने तो रिकार्ड गायब करने में खुद राम सुरेश का हाथ बताया जा रहा है। वह शिक्षामित्र के रहते हुए बीएड की डिग्री लिया था। कहा यह जा रहा है कि उसकी नौकरी को खतर मे है। जिसकी वजह से रिकार्ड गायब कर दिया गया है। इस मामले में पहले भी जब आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है। वर्तमान समय में भैला मकदूमपुर के प्रधानाध्यापक ने कहा की 2015 में ज्वाइनिंग के समय और उसके पूर्व 2013 की पहले प्रधानाध्यापक के कार्यकाल से उन्हें चार्ज लेने के बाद भी यह रजिस्टर नहीं मिला। फिलहाल इस मामले में प्रयागराज एडी सहायक शिक्षा निदेशक ( बेसिक )तनुजा त्रिपाठी ने बीएसए को तलब कर जवाब मांगा है ।
वर्जन:-
मामला संज्ञान में है। जो आईजीआरएस लगाया है उसकी सूचना भेज दी गई है। मामले में जांच कर रिपोर्ट भेजी जायेगी। -कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
ये भी पढ़ें -Video - केशव मौर्य बोले - बाकी सब मोदी कर देंगे, तुम कमल का बटन दबा देना
