पकड़े गए बदमाश बरेली समेत आसपास के जिलों में करते थे पिस्टलों की सप्लाई, भेजा जेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली समेत अन्य आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोहा का आज बहेड़ी पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

बता दें, बहेड़ी पुलिस को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि कुछ बदमाश बरेली समेत आसपास के जिलो में हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। आज भी वह अपने साथ पिस्टल आदि बेचने को लेकर आए हैं। पुलिस टीम ने सुबह लगभग दस बजे के  समय हरसुनंगला पुलिया के पास चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सुरजीत सिंह, हरबीर सिंह, सुखपाल और अभियुक्त सुरजीत सिंह बताया है। गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 3 पिस्टल 32 बोर मय 4 मैगजीन, 6 कारतूस 32 बोर औऱ 3 मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। आरोपी अभियुक्त सुरजीत सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2021 से पिस्टल तस्करी का काम उत्तर प्रदेश औ उत्तराखंड में करता आ रहा है।

आठ जुलाई 2021 में थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड से पिस्टल तस्करी में जेल गया था। हल्द्वानी जेल में वह पांच महीने रहा। वहां उसकी मुलाकात अभिमन्यु से हुई जो किसी मामले में जेल में था। उन दोनों की दोस्ती हो गई।

जेल से निकलने के बाद अभिमन्यु जो ग्वालियर का रहने वाला है वो उसे पिस्टल लाकर देता था और वह उत्तराखण्ड के जिला उधम सिंहनगर, मुरादाबाद, बरेली, हरियाणा, पंजाब में पिस्टल सप्लाई करता था। अब तक वह 40-50 पिस्टल बेच चुका है। अभिमन्यु 15,000 रुपये के हिसाब से पिस्टल लाकर देता था। वह उसे आगे 24-25 हजार रुपये का बेच देता था। आज भी वह लोग पिस्टल सप्लाई करने जा रहे थे पकडे गये।

बहेड़ी में दूसरे मामले में नदीम उर्फ टार्जन निवासी शेखुपुर कस्बा बहेड़ी ने अपने साथी वासिफ खान नि० मंडनपुर जनुबी थाना बहेडी जिला बरेली पर अवैध पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर किया, लेकिन वाहिद बाल-बाल बच गया। पुलिस ने टार्जन पर कार्रवई करते हुए उसे भी जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: जानकारी के अभाव में सुबह पेट्रोल पंप पर लगी भीड़, सूचना से मिली राहत

संबंधित समाचार