बहराइच: अक्षत कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, गगनचुंबी नारों से गूंज उठा क्षेत्र
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन सभी से की गई दिया जलाने की अपील
जरवलरोड, बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं समस्त हिन्दू संगठन के तत्वावधान में अक्षत पूजित कलश यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें रथयात्रा के पीछे सैकड़ों चौपहिया दो पहिया वाहनों के साथ हजारों क्षेत्रीय राम भक्तों के साथ भ्रमण कर गगनचुंबी नारों से पूरे क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।

राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर कलश यात्रा जरवल क्षेत्र में रिठौढ़ा करमुल्ला के नाम निकट से भ्रमण करते हुए जरवलरोड बाजार के प्रमुख मार्गों से गाजे बाजे के साथ शिवमंदिर जरवलरोड के प्रांगण में पहुंची। समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गायत्री परिवार श्रीराम पुर आश्रम के प्रमुख एवं वरिष्ठ परिवार्जक मान सिंह वर्मा ने कहा कि जन्म भूमि मंदिर केप्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम ऐतिहासिक अवसर है।
हम सब की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक गली गांव और घरों मठ मंदिरों में श्रीराम नाम जप एवं सायंकाल दीपावली से पूरे देश को शुभ प्रकाश से सुसज्जित करना है।
रथयात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम आयोजन प्रमुख जरवल राजेश श्रीवास्तव विभाग कार्यवाह अंबिका, जिला प्रचारक अजय, गायत्री परिवार से मान सिंह, संघचालक अवध बिहारी, रमाशंकर, सह जिला कार्यवाह अंकुश, सह जिला धर्मजागरण संयोजक प्रवीण सिंह, विभाग सेवा प्रमुख रणंजय सिंह , जिला सह संपर्क प्रमुख अमर सिंह, अभियान प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, खंड प्रचारक मनोज कुमार, विहिप प्रखंड अध्यक्ष रामनेवाज , सुधीर, डॉ. मुकेश, राहुल यज्ञसैनी, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, संजय राव, पूर्व विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश अवस्थी, जयप्रकाश शुक्ला शास्त्री, कृष्ण कुमार गुप्ता, राहुल गोस्वामी, कौशल सिंह, आर.पी.एस. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रवीण श्रीवास्तव छात्राओं सहित सौरभ सरीन पाण्डेय, प्रदीप जायसवाल सुमित गुप्ता चंद्र कुमार जैन विनोद शुक्ला, रोहित सिंह संतोष श्रीवास्तव अनिल सोनी सुनील मिश्रा मोनू पंडित राजा कसौधन रंजय सिंहप्रज्ञा प्रवीन परिधि पटेल रानी वर्मा खुशबू सिंह, काव्या जायसवाल, उर्वशी चौधरी, सरिता पोरवाल, खुशबू सिंह, वंदना, ऋषि राजपूत एवं विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: अयोध्या में विशिष्ट जनों को आवंटित होंगे पीआरओ, क्यूआर कोड स्कैनर से लैस होंगे प्रभारी
