असम में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 सिलचर। असम के कछार जिले से करीब 4.8 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है और इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि कछार जिला पुलिस ने पड़ोसी राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन बरामद की। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाबाश असम पुलिस। ’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 4.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- ISRO: एनएसआईएल जीसेट-20 उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का करेगा इस्तेमाल 

संबंधित समाचार