बरेली: आठ तक कड़ाके की ठंड, बारिश के बाद साफ होगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: जिले में अभी चार से पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सात जनवरी को रात सबसे ठंडी रह सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। बारिश के बाद धूप खिलने से कुछ राहत मिलेगी लेकिन फिर से घना कोहरा छाएगा।

बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने से तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र व प्रभारी राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा के ऊपर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

बरेली में भी सुबह के समय घना कोहरा पड़ने से दृश्यता 50 मीटर या उससे भी नीचे चली जाने की संभावना है। 8 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि आठ या नौ जनवरी को बारिश हो सकती है।

अनुमान है कि बारिश के बाद ही मौसम साफ हो सकता है। इसके बाद सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी सीजन का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। आठ जनवरी तक अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम सात डिग्री के करीब तक दर्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिना कनेक्शन के आ गया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का बिजली बिल, सीएचओ हैरान

संबंधित समाचार