Kannauj: हिस्ट्रीशीटर के मकान पर चला बुलडोजर, फोर्स मौजूद
कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर उर्फ मुनुआ के मकान पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला है।
कन्नौज में हिहिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के मकान पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। लगभग 2 घंटे तक चली इस कार्रवाई में मकान को ध्वस्त कर दिया गया है।
कन्नौज, अमृतविचार। जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के मकान पर आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। लगभग 2 घंटे चली कार्रवाई में मकान को ध्वस्त कर दिया गया।
बताते चलें के 25 दिसंबर को कुर्की वारंट तामील करने गई पुलिस के साथ धरनी धीरपुर नगरिया में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव तथा उसके पुत्र अभय यादव ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने सिपाही सचिन राठी के पैर में गोली मार दी थी पूर्ण ग्राम गंभीर रूप से धारण सिपाही के इलाज के दौरान कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी पूर्ण ग्राम घटना में हिस्ट्रीशीटर व उसका पुत्र भी घायल हुए थे जिन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
अशोक यादव को जिला जेल तथा टिंकू को बाल संप्रेक्षण गृह फतेहगढ़ भेजा जा चुका है। घटना के बाद से ही प्रशासन सख्त हो गया था। पैमाईश करने के साथ तमाम बिंदुओं पर पड़ताल कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। गृह विभाग की हरी झंडी मिलते ही मकान ढहाने का रास्ता साफ हो गया था। दो दिन पहले एसडीएम ने भी अपनी मोहर लगा दी थी। कल बुधवार को आरोपी का मकान खाली करा दिया गया ।
आज सुबह प्रेस बुलडोजर लेकर पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम ने सुबह लगभग 8:30 बजे से लगभग 11:30 बजे तक चली कार्रवाई के तहत मकान को धराशाई कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
