बोधगया: तेजस्वी यादव ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से की मुलाकात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गया: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। दलाई लामा पिछले कुछ हफ्तों से बोधगया में प्रवास कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने तिब्बती मठ में आध्यात्मिक नेता से मुलाकात की। तिब्बती आध्यात्मिक नेता से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता महाबोधि मंदिर गये और पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा, ‘‘मैंने आज दलाई लामा जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैंने मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। महाबोधि मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशों के बाद हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि और क्या किया जा सकता है क्योंकि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए यहां ध्यान करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। राज्य सरकार ने पहले ही बोधगया में पांच सितारा होटल को मंजूरी दे दी है और मैं प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण करूंगा।’’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 दिसंबर को बोधगया में दलाई लामा से मुलाकात की थी।

मुलाकात के दौरान कुमार ने वैशाली में विकसित किये जा रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मारक स्तूप के उद्घाटन के लिए दलाई लामा को आमंत्रित किया था। वैशाली में स्थापित किये जा रहे संग्रहालय और स्तूप में भगवान बुद्ध का अवशेष रखा जाएगा जो वैशाली में एक पुरातात्विक खुदाई के दौरान बरामद हुआ था। संग्रहालय का निर्माण 72 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - मणिपुर: गोलीबारी में मारे गए पांच लोगों का किया गया अंतिम संस्कार, लोगों ने की सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान न देने की अपील 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म