IIT छात्रा से गैंगरेप मामले पर BHU स्टूडेंट्स ने किया प्रोटेस्ट, उठाई ये मांग
वाराणसी, अमृत विचार। बीएचयू गैंगरेप की पीड़िता को न्याय दिलाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग को लेकर आज बीएचयू स्टूडेंट्स एवं नागरिक समाज ने प्रदर्शन किया। भगत सिंह छात्र मोर्चा से इप्शिता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये आरोपी मध्य प्रदेश के चुनाव में किस तरह पहुंचे इसका जवाब सरकार दे। आल इण्डिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) से सोनाली ने कहा आखिर ये डबल इंजन की सरकार जो इतने बड़े दावे करती है उनके शासन में ये अपराधी दो महीने तक खुले कैसे घूम रहे थे।
AIPWA से सुनीता ने बात रखते हुए बताया कि ये सरकार बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम करती है। किसान महासभा से कृपा वर्मा ने कहा कि वो बीएचयू की छात्राओं को सलाम करती हैं कि इतने दमन के बाद भी उन्होंने ये आंदोलन जारी रखा। स्टूडेंट फ्रंट से शशिकांत ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए और कैंपस में जीएस कैश को बहाल करने की मांग की। भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा से आकांक्षा ने सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना किस तरह हुई बताया, और इस सवाल को उठाया की जहा लड़किया पढ़ने आई है वहा इस तरह की घटना होने के बाद लड़कियो में किस प्रकार डर का माहोल हैं। सभी ने इस घटना में आरोपियों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
ये भी पढ़ें -Gyanvapi ASI Survey Report : रिपोर्ट पक्षकारों को सौंपने के मामले में कल आएगा फैसला
