विकसित भारत संकल्प यात्रा : काशी पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड ग्राउंड पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आगमन हुआ। इस दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुसुवाही वार्ड 39 पार्षद सुरेश कुमार उर्फ गुड्डू पटेल, सीरगोवर्धनपुर के पार्षद रामसिंह उर्फ कल्लू पहलवान,कर्दमेश्वर मण्डल उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, कर्दमेश्वर मण्डल आईटी सेल धर्मेंद्र पटेल,जिला महामंत्री अभय, युवा समाजसेवी शैलेश वर्मा साथ ही भाजपा के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।
 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पहुचने के बाद लोगो ने उन्हें गुलाब का फूल व मालार्पण कर काशी आगमन पर स्वागतं किया । उनका निर्धारित कार्यक्रम सेवापुरी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने काशी पहुंचे है। जहाँ बीएचयू हेलिपैड से सीधे सड़क मार्ग होते हुए सेवापुरी विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचेंगे और यह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही हेलिपैड ग्राउंड पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसडीएम वाराणसी, एसीपी भेलूपुर, लंका इंस्पेक्टर, कर्दमेश्वर मण्डल सहित काफी संख्या में फोर्स मौजूद रही ।

ये भी पढ़ें -IIT छात्रा से गैंगरेप मामले पर BHU स्टूडेंट्स ने किया प्रोटेस्ट, उठाई ये मांग

संबंधित समाचार