रामपुर : बाजपुर से प्रेमी को ढूंढते हुए दढ़ियाल चौकी पहुंची युवती, जानिए फिर क्या हुआ
पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को दिया एक सप्ताह का समय
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। उत्तराखंड के बाजपुर से प्रेमी को ढूंढते हुए प्रेमिका पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस चौकी पहुंचकर प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। सूचना पाकर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोग चौकी पहुंच गए। दोनों पक्षों में काफी मशक्कत के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों को एक हफ्ते का समय दे दिया है।
उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर कोतवाली बाजपुर के गांव बाजपुर निवासी एक युवती का प्रेम प्रसंग रामपुर की कोतवाली टांडा के गांव रामपुर धम्मन के एक युवक से चल रहा था। युवक ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि लड़के पक्ष ने दहेज के लालच में लड़के का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। जैसे ही यह जानकारी लड़की को हुई तो वह आग बबूला हो गई।अपने प्रेमी को ढूंढते हुए बुधवार की शाम को पुलिस चौकी पहुंच गई।
पुलिस चौकी में पहुंचकर युवती ने अपने प्रेमी का पता बताते हुए उससे शादी करने की गुहार लगाई। सूचना पाकर लड़के व लड़की पक्ष के लोग भी चौकी पहुंच गए। लड़के पक्ष और लड़की पक्ष में काफी देर तक जद्दोजहद के बाद एक हफ्ते का समय मांग लिया है। मामला उत्तराखंड के गांव बाजपुर और यूपी के गांव धम्मन में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लड़के पक्ष के लोगों को लड़की पक्ष के लोगों ने एक सप्ताह का समय दे दिया है । एक सप्ताह में सहमति नहीं बनने पर लड़की की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: कोहरे ने अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की ली जान, मचा कोहराम
