बरेली: ई-खसरा पड़ताल एप लांच, ऑनलाइन दिया प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कृषि व राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रबी सीजन 2023-24 ई-खसरा पड़ताल मोबाइल एप की शुरुआत की गई। लखनऊ से गुरुवार को सर्वेयर और वेरीफायर का प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया गया। प्रशिक्षण में कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग के 30 प्राविधिक सहायकों ने प्रतिभाग किया।

इसके अलावा प्रत्येक तहसील स्तर पर राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग के लगभग 12 सौ नामित सर्वेयरों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने बताया कि जिले में 2250 राजस्व ग्रामों में 11,13,928 प्लाटों का सर्वे कार्य किया जाना है, जिसमें 1673 सर्वेयर, 10 वेरीफायर और 48 सुपरवाइजर हैं।

ई- खसरा पड़ताल से किसानों की फसलों का सही रूप से सर्वे होने से उनको लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी नई तकनीक का उपयोग करें। एडीएम प्रशासन ने कहा कि अब रबी फसलों की पड़ताल शतप्रतिशत ई-खसरा मोबाइल एप से कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुकदमे से बचने के लिए किया निकाह फिर दिया जहर

संबंधित समाचार