बरेली: मेयर ने 94 लाख रुपये से बनने वाली सड़क की शुरुआत की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईंट पजाया चौराहा से मूर्ति नर्सिंग होम होते हुए गंगापुर चौराहे तक बनेगी हाटमिक्स सड़क

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने जर्जर सड़कों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने गुरुवार को ईंट पजाया चौराहा से मूर्ति नर्सिंग होम होते हुए गंगापुर चौराहा तक बनने वाली सड़क के कार्य की शुरुआत कराई। यह सड़क लगभग 94 लाख रुपये से बनाई जाएगी। गंगापुर में कई आढ़तियों के गोदाम हैं। जिनमें यहां आता-जाता रहता है। भारी वाहनों की आवाजाही से यह मार्ग जर्जर हो गया है। इसे बनवाने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने मेयर से की थी। 

मौजूदा समय में ईंट पजाया चौराहे से मूर्ति नर्सिंग होम होते हुए गंगापुर चौराहे तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गये हैं। गंगापुर में तो नालियां ही नहीं बनी हैं। पुरानी नालियां पूरी तरह जाम हैं। नालियों का पानी सड़क पर आने से सड़क उघड़ी पड़ी है। गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे मेयर ने इस सड़क के बनाने के कार्य की शुरुआत की। मेयर डाॅ. उमेश गौतम ने बताया कि 94 लाख रुपये से 873 मीटर लंबी हाटमिक्स सड़क बनेगी। 

बताया कि सड़क बनने से पहले गंगापुर चौराहे तक नालियों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि जलभराव की समस्या का भी स्थाई निदान हो सके। मेयर ने बताया कि ठेकेदार को छह माह का समय दिया गया है। इसमें मौसम की खराबी और बारिश का समय भी शामिल है। इस दौरान उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, पार्षद गरिमा कमांडो, पूर्व पार्षद राजू मिश्रा, विशाल मेहरोत्रा, अजय चौहान, निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता डीके शुक्ला, शिरीष सिंह, जेई वीपी पटेल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: ठगों के शिकार बड़े-बड़े अफसर... कहें तो कहें क्या और करें तो करें क्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता