अयोध्या: पोषण वाटिका में खुद उगाइए सब्जियां, परिवार होगा सेहतमंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई, अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मवई के ग्राम-सडंवा में कार्यशाला हुई। पोषण वाटिका के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। 

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ बी पी शाही के ने बताया घर के पास खाली पड़ी जमीन पर पोषण वाटिका बना कर सब्जियां उगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पालक, सेम, फूलगोभी, मेथी, कसुरी मेथी, लहसुन, धनिया और मिर्च आदि कई सब्जियां लगाई जा सकती हैं। वैज्ञानिक डॉ प्रवीन कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों में पोषक तत्वों की कमी से बहुत सारे रोग हो जाते हैं। 

डॉ पंकज सिंह ने बताया  पोषण वाटिका परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की जा सकती है। इस मौके पर वैज्ञानिक अमन ने बताया कि मोरिंगा, अमरूद, नींबू, पपीता, केला और तुलसी जैसे पौधों को पोषण वाटिका में विशेष रूप से लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: योगी सरकार ने किए 18 IPS अफसरों के तबादले, अभिषेक कुमार अग्रवाल बने रायबरेली के नए कप्तान, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार