अयोध्या में शीतलहर से कांपे लोग, 10 डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोहरे और बूंदाबांदी के बीच पूरे दिन चली हवा, घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग

अयोध्या, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। सुबह से देर शाम तक छाए कोहरे और शाम को हुई बूंदाबांदी के बीच चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।
   
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ( +3.1) और अधिकतम (-3.3) रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 95 और न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो किलोमीटर की गति से दक्षिणी - पश्चिमी दिशा में चली। पूर्वानुमान है कि 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिरने से निचले क्षेत्रों में शीतलहर जारी है।

ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने लखनऊ में उठाया सेना का हथियार, कहा 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति है भारतीय सेना, आप भी देख सकते हैं ये प्रदर्शनी

संबंधित समाचार