बदायूं: पेट्रोल पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच, शासन ने दिए डीएसओ को जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेट्रोल पंप पर जरूरी सुविधाओं के न होने की शासन स्तर पर पहुंच रही थी शिकायतें

बदायूं,अमृत विचार: पैट्रोल पंपों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं की जांच की जाएगी। वहां पर लोगों के लिए प्रसाधन, पेयजल, प्राथमिक उपचार, हवा व रेडिएटर पानी का प्रबंध है कि नहीं इन सभी का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। इसके निर्देश शासन स्तर से जिला पूर्ति विभाग को दिये हैं। जिले में 55 पेट्रोल पंप संचालित हैं।

इन पर लोगों को प्रसाधन, पेयजल, प्राथमिक उपचार, हवा व रेडिएटर पानी का प्रबंध अनिवार्य रूप से होता है। परंतु कई पैट्रोल पंप ऐसे हैं। जहां इनका अभाव हैं। यह स्थिति जिले में संचालित पेट्रोल पंपों की नहीं अन्य जनपदों की भी है। जिसकी लगातार शासन स्तर पर शिकायतें पहुंच रही थी। लगातार मिल रही शिकायत के बाद शासन इस बारे में सख्त हो गया है। इसके लिए पूर्ति आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये हैं।

आदेश में कहा है कि पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम गठित करते हुए नियमित पेट्रोल पंप की जांच कर रिपोर्ट दी जाए। साथ ही आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि जांच के दौरान सुविधाएं नहीं होने पर पहली बार दस हजार रुपये, दूसरी बार 25 हजार रुपये जुर्माना पंप संचालक पर लगाया जाए।

लगातार तीसरी बार कमी मिलने पर एक लाख जुर्माना या 45 दिन के बिक्री निलंबित करने को कहा है। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद जिला पूर्ति विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए विभागीय अधिकारी टीम का गठन कर रहे हैं। जिससे शासन के आदेशानुसार पेट्रोल पंपों की जांच की जा सके। 

पूर्ति आयुक्त का आदेश प्राप्त हो गया है। पेट्रोल  पंपों की नियमित जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। टीम को जांच के साथ फोटोग्राफ भी लेगी। टीम द्वारा की जाने वाली जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- रमन मिश्रा, डीएसओ

ये भी पढ़ें - बदायूं: प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में चिकित्सक पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार