अयोध्या के अक्षर का कत्थक नृत्य देखेगा जमाना, DD ने किया प्रमाणित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रसार भारती दिल्ली दूरदर्शन ने कत्थक नृत्य प्रस्तुति के लिए अयोध्या के रिकाबगंज निवासी अक्षर टेकचंदानी को दूरदर्शन की टीम में शामिल कर प्रतिष्ठित" बी" श्रेणी से प्रमाणित किया है। अक्षर के चाचा विश्व प्रकाश "रूपन " ने बताया कि दिल्ली दूरदर्शन की डीजी बसुंधरा सिंह द्वारा हस्ताक्षरित अक्षर को प्राप्त प्रमाण पत्र जारी किया है।
  
उन्होंने कहा कि दूरदर्शन की परीक्षण टीम के गुणीं परीक्षकों के सघन परीक्षणोंपरांत एक जनवरी को यह प्रमाणपत्र जारी करते अक्षर को प्रसार भारती की डीजी द्वारा सूचित किया गया है कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शास्त्रीय संगीत अन्तर्गत कथक नृत्य प्रस्तुति हेतु उन्हें कार्यक्रमानुसार समय समय पर आमंत्रित किया जा सकता है। अक्षर के पिता प्रो. रवि प्रकाश टेकचंदानी (दिल्ली विश्वविद्यालय)शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संस्थान राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर निदेशक के रूप में सेवायें दे रहे हैं। मां दिल्ली के प्रसिद्ध साधु वासवानी इंटर कॉलेज में वरिष्ठ शिक्षिका हैं।

अक्षर ने अभी इसी बार जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी योग्यता हासिल कर ली है। कथक का प्रशिक्षण अक्षर ने अपने गुरु पं. अभिमन्यु लाल व गुरु मां के संरक्षण में सीखी है।

ये भी पढ़ें -Ramlala Pran Pratistha : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित हुआ पांच वर्षीय रामलला का नूतन विग्रह

संबंधित समाचार